दोस्तों हमने कई प्रकार के टैक्स के बारे में जानते हैं लेकिन इतिहास में एक ऐसा भी टैक्स है जिसके बारे में तो हम जानते हैं लेकिन हमें पता नहीं है कि वह टैक्स किस-किस से लिया जाता था? और किसने लगाया था।
अब तो आपको लग ही गया होगा कि हम किसके बारे में बात करने जा रहे हैं। जी जजिया कर के बारे में।
जजिया कर क्या होता है?
जजिया कर गैर मुसलमानों से लिया जाने वाला एक प्रकार का सुरक्षात्मक कर था। यानी जजिया कर non-muslim से लिया जाता था।
जजिया कर सबसे पहले किसने लगाया था?
जजिया कर को भारत में सबसे पहले मोहम्मद बिन कासिम ने लगाया था। मोहम्मद बिन कासिम ने जजिया कर से 5 लोगों को मुक्त रखा था।
1. बच्चा
2. बुढा
3. विकलांग
4. ब्रह्ममण
5. महिला
फिरोज़ शाह तुगलक की मां हिंदू थी और इस पर हिंदू होने का आरोप ना लगे इसलिए उन्होंने ब्राह्मणों पर भी जजिया कर लगा दिया था।
अकबर ने 1564 में जजिया कर को समाप्त कर दिया था।
औरंगजेब ने 1679 ईसवीं में पुनः जजिया कर लगा दिया था।
जजिया कर को अंतिम रूप से मोहम्मद शाह (रंगीला बादशाह) ने समाप्त किया था।